T20 WC बांग्लादेश:-बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार असिफ नज्रुल ने कहा है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएगी, भले ही ICC दबाव बनाए। नज्रुल ने कहा, “हम ICC के दबाव में नहीं आएंगे और अपनी मांग पर अड़े रहेंगे” बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया है। BCB ने प्रस्ताव दिया है कि उनके मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं जहां भारत-पाकिस्तान मैच भी होना है ।
ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के लिए कहा था, लेकिन BCB ने इस दबाव को खारिज कर दिया है। नज्रुल ने कहा, “हम अपनी मांग पर अड़े रहेंगे और ICC के दबाव में नहीं आएंगे” इस बीच स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के स्थान पर टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने का विकल्प माना जा रहा है अगर बांग्लादेश अपनी मांग पर अड़ा रहता है।