IND vs NZ T20I दिल्ली:- भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच में भारत ने 48 रन से जीत हासिल की। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 35 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 20 ओवर में 238/7 के स्कोर तक पहुंचाया अभिषेक की इस पारी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। वे टी20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने सिर्फ 2898 गेंदों में यह आंकड़ा पार किया। उन्होंने वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2942 गेंदों में 5000 रन बनाए ।
न्यूज़ीलैंड की टीम 190/7 के स्कोर पर सिमट गई जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 78 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने महत्वपूर्ण विकेट लिए इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।