Indonesia Masters : इंडोनेशिया मास्टर्स: सिंधु और लक्ष्य ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Indonesia Masters जकार्ता:- भारत के दो शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया जबकि लक्ष्य ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से हराया ।

सिंधु का अगला मुकाबला चीन की चौथी वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से होगा जिनके खिलाफ उन्होंने 2019 में आखिरी बार जीत हासिल की थी। सिंधु और चेन यू फेई के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए है जिसमें चेन 7-6 से आगे हैं लक्ष्य का अगला मुकाबला थाईलैंड के पानिचापोन तीरारत्साकुल से होगा जिन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक के कवि ली ज़ी जिया को हराया था। लक्ष्य ने अपने पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई को 21-13, 16-21, 21-14 से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *