सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- दिनांक 22 जनवरी 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा जनपद सोनभद्र में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा विषयक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं रील निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ आलोक यादव द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा राजकीय महाविद्यालय दूधी ननकू राम पीजी कॉलेज तथा वनवासी पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित यातायात के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्रीमती मीरा यादव डॉ विकास कुमार डॉ विभा पांडे डॉ मिथिलेश कुमार गौतम तथा डॉ ओम शंकर तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रमाण पत्र लेखन एवं विजेताओं को मेडल आवंटन में डॉ संघमित्रा का विशेष सहयोग रहा।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की बिनु तिवारी ने प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय दूधी के शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के विकास कुमार ने प्रथम राजकीय महाविद्यालय दूधी के रोहित कुमार ने द्वितीय एवं शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की सीमा यादव की टीम प्रथम राजकीय महाविद्यालय दूधी के रोहित कुमार की टीम द्वितीय तथा राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की मोनिका गुप्ता की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सुभाष राम ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं के संचालन में श्री उपेंद्र कुमार डॉ विनोद कुमार सिंह डॉ अंजली मिश्रा डॉ वैशाली शुक्ला एवं डॉ संतोष कुमार सैनी का सहयोग रहा। जलपान व्यवस्था में राजेश्वर रंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार महेश पांडेय सरफुद्दीन मनीष कुमार सहित कर्मचारीगण छात्रावास के छात्र तथा महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।