Rupee rises मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे बढ़कर 91.41 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 91.45 पर खुला और फिर बढ़त हासिल कर 91.41 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे अधिक है विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोप के साथ व्यापार युद्ध के खतरे को कम करने वाले बयान के बाद निवेशकों की भावना में सुधार हुआ है जिससे रुपया मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के नरम रुख ने निकट-अवधि के भू-राजनीतिक तनाव को कम किया है जिससे रुपया और अन्य उभरती बाजार मुद्राओं को समर्थन मिला है।
सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पाबरी ने कहा, “92.00 स्तर एक मजबूत प्रतिरोध बना हुआ है आरबीआई के निरंतर समर्थन से डॉलर/रुपया 90.50-90.70 क्षेत्र में वापस जा सकता है” विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,549.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जिससे रुपया दबाव में है। हालांकि जानकारों का कहना है कि अमेरिकी व्यापार समझौते के लंबित रहने से रुपया को समर्थन मिल सकता है।