T20 World Cup : बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार किया, ‘लड़ते रहने’ का वादा किया

T20 World Cup बांग्लादेश:- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कहा कि उनकी टीम की सुरक्षा को खतरा है और वे भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा, “हम आईसीसी के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम विश्व कप खेलना चाहते हैं लेकिन भारत में नहीं। हम लड़ते रहेंगे”।

बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में आयोजित करने का अनुरोध किया था लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश के मैच भारत में ही होंगे और यदि वे इनकार करते हैं तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा बांग्लादेश के इस फैसले के बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह टी20 विश्व कप में शामिल किया जा सकता है। स्कॉटलैंड वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग में 13वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *