Adani Enterprises : अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11% गिरा, यूएस एसईसी ने सीधे समन जारी करने की मांग की

Adani Enterprises मुंबई:- अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को 11% गिरकर 1862.80 रुपये पर बंद हुआ क्योंकि अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने न्यू यॉर्क के एक अदालत में अडानी समूह के खिलाफ दायर एक मामले में समन जारी करने की अनुमति मांगी है। एसईसी ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देकर बिजली खरीद समझौते हासिल किए और अमेरिकी निवेशकों को गलत जानकारी दी।

एसईसी ने अदालत में कहा कि उसने भारतीय अधिकारियों के माध्यम से अडानी समूह को समन जारी करने की कोशिश की, लेकिन भारत सरकार ने दो बार इनकार कर दिया। एसईसी ने अब अदालत से अनुरोध किया है कि वह अडानी समूह के वकीलों को ईमेल के माध्यम से समन जारी करने की अनुमति दे अडानी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि वह अपने बचाव के लिए सभी कानूनी कदम उठाएगा। समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, “एसईसी के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और हम अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करेंगे।

इस खबर के बाद अडानी समूह के अन्य शेयरों में भी गिरावट आई जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी 13.8% गिरकर 779.4 रुपये पर बंद हुआ अडानी पोर्ट्स 5% गिरकर 1343 रुपये पर बंद हुआ और अडानी एनर्जी 8% गिरकर 852 रुपये पर बंद हुआ अडानी समूह की इस खबर ने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है और निवेशकों को चिंतित कर दिया है। यह मामला अभी भी अदालत में चल रहा है और आगे क्या होगा, यह देखना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *