Australian Open 2026 मेलबोर्न:- मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज़ ने अपनी शानदार जीत के साथ अपने खिताब का बचाव शुरू किया है। कीज़ ने चेक रिपब्लिक की करोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया दूसरी ओर सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच अपने 25वें ग्रैंड स्लाम खिताब की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में इटली के फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया और अब तीसरे दौर में डच खिलाड़ी बोटिक वैन डी ज़ैंडसचुल्प से भिड़ेंगे।
मेलबर्न की गर्मी
मेलबर्न में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कीज़ ने कहा, “मैं गर्मी के लिए तैयार थी और यह मेरे लिए अच्छा रहा”।
जोकोविच की तैयारी
जोकोविच ने अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और अब वे अपने 25वें ग्रैंड स्लाम खिताब के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल को लेकर सकारात्मक हूं और इतिहास रचने के लिए तैयार हूं”।