Terrorist Killed कथुआ:- जम्मू-कश्मीर के कथुआ जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया है। इस आतंकवादी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान का रहने वाला था। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक एम4 कार्बाइन और अन्य हथियार बरामद किए हैं।यह ऑपरेशन बिलावर क्षेत्र में किया गया था, जहां सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया था।
पुलिस के अनुसार उस्मान पिछले कुछ वर्षों से उधमपुर-कथुआ क्षेत्र में सक्रिय था और कई मुठभेड़ों से बच निकलने में सफल रहा था इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन ट्राशी-आई” नाम दिया गया था जिसे रविवार को शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में एक पैराट्रॉपर शहीद हो गया था और सात सैनिक घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है और अभी भी तलाशी अभियान जारी है।