F1 Team दिल्ली:- रेड बुल रेसिंग टीम ने अपने टीम प्रिंसिपल क्रिस्टियन होर्नर को 20 साल बाद बर्खास्त कर दिया है। होर्नर ने 2005 में रेड बुल के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और टीम को कई खिताब दिलाए थे। उनकी बर्खास्तगी के बाद लॉरेन्ट मेकीस को टीम का नया सीईओ नियुक्त किया गया है होर्नर की बर्खास्तगी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह बताया जा रहा है कि टीम के प्रदर्शन में गिरावट और आंतरिक विवादों के कारण यह निर्णय लिया गया है। होर्नर ने टीम को 8 ड्राइवर्स चैंपियनशिप और 6 कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप दिलाई थी।
होर्नर की बर्खास्तगी के बाद रेड बुल ने एक बयान जारी कर कहा, “हम क्रिस्टियन होर्नर को उनके 20 साल के कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हैं। उनकी अनवरत प्रतिबद्धता, अनुभव, और नवाचार ने रेड बुल रेसिंग को फॉर्मूला 1 की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया है”होर्नर ने अपने बयान में कहा, “रेड बुल के साथ काम करना एक सम्मान और विशेषाधिकार रहा है। मैं टीम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं”।