राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 महिलाओं के लिए सरकारी सेवा का अवसर

जयपुर (राजस्थान):- राजस्थान सरकार द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है जिससे महिलाओं को सरकारी सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 18 जून 2026 को किया जाएगा। महिला पर्यवेक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों को महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला कल्याण योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा।

महिला अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू करें। यह भर्ती महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *