Sea of Japan : उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

Sea of Japan कोरिया:- उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के समुद्र की ओर कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जापान और दक्षिण कोरिया ने इसकी पुष्टि की है जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिर गईं। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने भी कहा कि उन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है l।

यह उत्तर कोरिया का इस महीने का दूसरा मिसाइल परीक्षण है जो दक्षिण कोरिया के नेता के चीन दौरे से पहले हुआ है। यह परीक्षण अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी की दक्षिण कोरिया यात्रा के एक दिन बाद हुआ है जिन्होंने दक्षिण कोरिया को “मॉडल सहयोगी” कहा था विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया की मिसाइल परीक्षणों की बढ़ती गतिविधि उसके सटीक हमले की क्षमता में सुधार करने और अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चुनौती देने के प्रयासों का हिस्सा है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में अपने देश की मिसाइल उत्पादन क्षमता का विस्तार करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *