Rupee rises मुंबई:- भारतीय रुपये में आज शुरुआती कारोबार में मजबूती देखी गई जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 91.57 पर पहुंच गया। यह बढ़त कमजोर डॉलर और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के सकारात्मक प्रभाव के कारण हुई है।
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने 91.60 पर शुरुआत की और जल्द ही 91.57 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपये ने अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 22 पैसे की बढ़त के साथ 91.68 पर बंद हुआ था फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि रुपये की इस बढ़त का मुख्य कारण कमजोर डॉलर और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता है जिससे बाजार में सकारात्मक भावना है। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और उच्च कच्चे तेल की कीमतों ने रुपये की बढ़त को सीमित किया है।