WPL 2026 दिल्ली:- गुजरात जायंट्स ने वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया। गुजरात जायंट्स की जीत में सोफी डेविन की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए है।
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सके। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से निकी प्रसाद ने 24 गेंदों पर 47 रन और स्नेह राणा ने 15 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन सोफी डेविन की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें जीत नहीं दिला सकी गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी ने 46 गेंदों पर 58 रन और अनुष्का शर्मा ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए जिससे टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए।