Award Ceremony जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- जलालपुर कंपोजिट विद्यालय दुबेपुर में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने कहा कि पुरस्कार केवल एक वस्तु नहीं है बल्कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है।बीएसए ने कहा कि हर बच्चा अपनी जगह पर प्रतिभाशाली बस सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह केवल कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त होती है।
समारोह में समाजसेवी स्वर्गीय केदारनाथ दुबे की स्मृति में पुरस्कार वितरण किया गया। बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के भीतर असीम संभावना छिपी रहती है अपने रुचि को पहचानें और खुद पर विश्वास रखें। बयालसी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर अखेश्वरी सिंह ने कहा कि पुरस्कार आपकी मेहनत की गवाही देते हैं लेकिन यह याद रखना कि स्कूल का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ आपकी बुद्धिमत्ता को मापता है आपके चरित्र और संस्कारों का नहीं।
कक्षा 8 में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र संगम सिंह को नगद राशि के साथ स्टेशनरी देखकर न्यायिक मजिस्ट्रेट केराकत बिंदु लता सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड आईपीएस अनिल मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह, संतोष दुबे, राज बहादुर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह का आयोजन संतोष दुबे, सविता दुबे, संजय दुबे और धनंजय दुबे ने किया। अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।