सूरजकुंड मेला 2026 आज से सजी कला और संस्कृति की अनोखी दुनिया कैसे पहुंचे और क्या है खास

फरीदाबाद (हरियाणा):- साल 2026 का 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित हो रहा है जहाँ कला संस्कृति का भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। यह मेला देश और विदेश के कारीगरों और कलाकारों को एक ही मंच पर लाता है और हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य, पारंपरिक व्यंजन समेत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद दिलाता है।

 

इस बार उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्य के रूप में चुना गया है जबकि मिस्र (Egypt) को पार्टनर देश घोषित किया गया है। यूपी और मेघालय अपने पारंपरिक कला, संगीत, व्यंजन और संस्कृति को मेले में प्रदर्शित करेंगे। मिस्र भी अपनी समृद्ध विरासत और हस्तकलाओं के साथ मेले का हिस्सा बनेगा।

 

मेले में लगभग 1200 से अधिक स्टॉल्स होंगे जहाँ विभिन्न राज्यों और देशों के शिल्पकारों के हस्तशिल्प, बुनाई, गहने, मिट्टी के बर्तन और कई अन्य कलात्मक उत्पाद मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिससे स्वाद और संस्कृति का अनुभव एक साथ होगा।

 

मेले के मुख्य आकर्षण में रंगीन चौपालों पर नृत्य और संगीत कार्यक्रम, लोक कलाकारों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। शाम को रोशनी और सजावट से पूरा परिसर और भी मनोहारी दिखाई देता है।

कैसे पहुँचेंगे:

सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन बदरपुर मेट्रो स्टेशन (Violet Line) है जो मेले के स्थल से लगभग चार से पाँच किलोमीटर दूर है। स्टेशन से ऑटो, टैक्सी या ऐप-कैब के माध्यम से मेले तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अगर आप निजी वाहन से जा रहे हैं तो दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के शहरों से बस या टैक्सी के माध्यम से मुख्य सुरजकुंड रोड तक पहुंच सकते हैं। एयर-ट्रैवल के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे नजदीक है।  इस मेले में कला संस्कृति का संगम, विविधताओं की झलक और पारंपरिक कलाओं का अनुभव हर उम्र के लोगों के लिए खास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *