जौनपुर में जमीन कब्जे का आरोप पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक क्षेत्र से जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। चंदवक निवासी शारदा सोनकर पुत्र जय राम सोनकर मूल रूप से मौज चंदवक थाना चंदवक तहसील केराकत के रहने वाले हैं। वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई शहर में रहकर व्यवसाय के माध्यम से जीवन यापन कर रहे थे।

 

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के रंजीत कुमार पुत्र गामा सोनकर ने एकजुट होकर दबंगई के बल पर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। आरोप के अनुसार स्नानघर शौचालय समरसेबल और तीनों बाउंड्री वॉल को तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया गया। जब इस घटना की जानकारी शारदा सोनकर को मिली तो वह तुरंत ट्रेन से गांव के लिए रवाना हुए।

 

गांव पहुंचने के बाद पीड़ित ने ग्राम प्रधान और आसपास के लोगों के साथ आरोपी से बातचीत करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान रंजीत सोनकर ने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। खुद को असहाय महसूस कर पीड़ित ने कानून का सहारा लेने का निर्णय लिया।

 

पीड़िता की ओर से चंदवक थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उप जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया। आरोप है कि कई बार थाने और तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक मामले की जांच कर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता ने अब जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। साथ ही पीड़िता ने अपने जान माल की सुरक्षा की भी मांग की है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *