Gandhi VS Shah दिल्ली:- लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। अमित शाह के भाषण के दौरान राहुल गांधी ने टोकते हुए कहा, “मैं आपको चैलेंज करता हूं, मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस हो।” इस पर अमित शाह ने कहा, “संसद आपकी मर्जी से नहीं चलेगी, मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा।” अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे वोट चोरी का नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा “जब जीतते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा, जब हारते हैं तो वही आयोग पक्षपाती। दोहरे मापदंड लोकतंत्र में नहीं चलते।”
राहुल गांधी ने अमित शाह के भाषण को डिफेंसिव बताया और कहा कि उन्होंने ईवीएम के आर्किटेक्चर, वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और सीजेआई को हटाने जैसे अहम सवालों पर चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा, “अमित शाह कल घबराए हुए थे न्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे।” गौरव गोगोई ने अमित शाह के भाषण को स्क्रिप्टेड बताया और कहा कि उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई थी और वो उसी स्क्रिप्ट के हिसाब से पढ़ते रहे। मनीष तिवारी ने कहा कि शाह ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कल्याण बनर्जी और सुप्रिया सुले द्वारा उठाए गए मुद्दों को अनसुना कर दिया।
अमित शाह के प्रमुख बिंदु:
– वोट चोरी का नैरेटिव बनाने की कोशिश
– चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है
– दोहरे मापदंड लोकतंत्र में नहीं चलते
राहुल गांधी के प्रमुख बिंदु:
– अमित शाह घबराए हुए थे
– ईवीएम के आर्किटेक्चर और वोटर लिस्ट की पारदर्शिता पर चुप्पी
– वोट चोरी का आरोप