नई दिल्ली :- बाॅलीवुड में रणवीर सिंह का क्रेज एक बार फिर चरम पर है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। पोस्टर में रणवीर का खूंखार और दमदार लुक दर्शकों को पहली नज़र में ही बांध लेता है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी और किरदार दोनों पहले से कहीं ज़्यादा तीखे होने वाले हैं।
पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने टीज़र रिलीज़ की घोषणा कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। गहरे रंगों, तीखी आंखों और इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ रणवीर सिंह का यह अवतार फिल्म की गंभीर और एक्शन से भरपूर थीम की ओर इशारा करता है। यही वजह है कि पोस्टर रिलीज़ होते ही फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर करार देना शुरू कर दिया है।
पहली फिल्म की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। रणवीर सिंह के इस नए अवतार ने साफ कर दिया है कि वह एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब सबकी निगाहें टीज़र पर टिकी हैं, जो इस फिल्म की कहानी की झलक दिखाने वाला है।