RRB Section Controller 04/2025 परीक्षा शहर विवरण जारी 🚆

RRB Section Controller 04/2025 :- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Section Controller (CEN 04/2025) भर्ती परीक्षा के लिए Exam City Details (परीक्षा शहर विवरण) आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इन विवरणों के अनुसार उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

 

📌 मुख्य जानकारी

• पद का नाम: Section Controller (CEN 04/2025)

• कुल रिक्तियाँ: 368

• परीक्षा तिथियाँ: 11 और 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।

• परीक्षा शहर विवरण जारी: 3 फरवरी 2026 को डाउनलोड लिंक लाइव किया गया।

• एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से करीब 4 दिन पहले यानी फरवरी की प्रथम सप्ताह में मिलेगा।

 

📍 कैसे चेक करें Exam City Details

आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Registration Number, Date of Birth और Captcha डालकर अपना City Intimation Slip डाउनलोड करना होगा। यह स्लिप आपके परीक्षा शहर के साथ परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी देती है।

 

🎯 महत्वपूर्ण बातें

• यह City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि यह आपको केवल परीक्षा शहर और समय की जानकारी देती है।

• एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय होने के बाद आपको ई-काल लेटर डाउनलोड करना होगा जिसमें आपके परीक्षा केंद्र का पूरा पता लिखा होगा।

• उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी जांचें क्योंकि सोशल मीडिया पर गलत लिंक हो सकते हैं।

 

📆 भविष्य की योजना

अब जब Exam City Details जारी हो गई हैं तो उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण सुनिश्चित कर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और पहचान-पत्र साथ लेकर जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *