Asian Shooting Championship नई दिल्ली:- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए। इस प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में सम्राट राणा ने कांस्य पदक हासिल किया ईशा सिह ने फाइनल में 239.8 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जिससे उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर किया। उन्होंने चाइनीज ताइपे की चेंग येन-चिंग और यू एई-वेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। इस जीत के साथ ईशा ने अपने करियर में दूसरी बार एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
भारत की महिला टीम, जिसमें ईशा सिंह, सुरुची सिंह और मनु भाकर शामिल थीं, ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। टीम ने 1726 स्कोर के साथ वियतनाम और चाइनीज ताइपे को पीछे छोड़ दिया सम्राट राणा ने पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के व्लादिमीर स्वेचनिकोव ने स्वर्ण पदक और कजाकिस्तान के वैलेरी राखिमजान ने रजत पदक जीता।