यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में डीजी एडीजी आईजी डीआईजी एसएसपी और एसपी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

 

इस फेरबदल के तहत सुजीत पांडे को डीजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ बनाया गया है। के एस इमैन्युअल को डीजी कार्यालय में जीएसओ की अहम जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार सिंह को आईजी मुरादाबाद अकादमी नियुक्त किया गया है।

 

कमिश्नरेट क्षेत्रों में भी बदलाव देखने को मिला है। आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है जबकि राज करन नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। कानपुर कमिश्नरेट में संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

 

डीआईजी स्तर पर भी कई अहम नियुक्तियां हुई हैं। सोमेन बर्मा को डीआईजी रेंज अयोध्या और अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ बनाया गया है। आशीष तिवारी को डीआईजी तकनीकी सेवा लखनऊ और प्रताप गोपेन्द्र यादव को डीआईडी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

 

जिलों में नए कप्तानों की तैनाती भी की गई है। कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर ख्याति गर्ग खीरी यशवीर सिंह बस्ती चारु निगम सुल्तानपुर अभिनन्दन सहारनपुर डॉ कौस्तुभ गोरखपुर अविनाश पांडेय मेरठ अपर्णा रजत कौशिक मिर्जापुर रवि कुमार रायबरेली सुकीर्ति माधव पीलीभीत और सर्वानन टी अमेठी के एसपी बनाए गए हैं। वहीं अनुकृति शर्मा को नोएडा में एडीसीपी नियुक्त किया गया है।

 

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आने वाले समय में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की कार्यशैली पर असर डालने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *