Oath Taken : मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह ने ली शपथ

Oath Taken इम्फाल:- मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और एनडीए के शीर्ष नेता उपस्थित थे युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 2022 के चुनाव के बाद पद संभाला है। उन्होंने एन बिरेन सिंह का स्थान लिया है जिन्होंने 9 फरवरी 2025 को मणिपुर में कूकी-ज़ो और मैती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण इस्तीफा दे दिया थ।

शपथ ग्रहण समारोह में दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल थे – नेमचा किपगेन (कूकी-ज़ो समुदाय से) और लोसी डिखो (नागा पीपुल्स फ्रंट से)। इसके अलावा, गोविंदास कोन्थौजम और खुरैजम लोकेन सिंह ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली।शपथ लेने के बाद युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा, “मणिपुर में 36 समुदाय हैं और हमारा लक्ष्य शांति और विकास को बढ़ावा देना है। हम सभी समुदायों के साथ मिलकर काम करेंगे और राज्य को आगे ले जाएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई दी और कहा, “मैं विश्वास करता हूं कि वे मणिपुर के विकास और समृद्धि के लिए काम करेंगे। मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था जिसे बुधवार को हटा दिया गया। नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में एक नई सरकार का गठन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *