उत्तर भारत में सर्दी का तीखा वार जनजीवन अस्त व्यस्त

नई दिल्ली :- उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और आसपास के इलाकों में शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह रहा है जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे चला गया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

 

राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी शीतलहर का कहर जारी है। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। खेतों में काम करने वाले मजदूरों और दिहाड़ी श्रमिकों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों को सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

 

वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी कंपकंपी बढ़ा दी है। कई पर्वतीय रास्तों पर यातायात बाधित हुआ है और पर्यटकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। शीतलहर और कोहरे का असर कुछ समय तक बना रह सकता है। ऐसे में डॉक्टरों ने बुजुर्गों बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तर भारत फिलहाल ठंड के इस कोल्ड अटैक से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *