Agni-3 Missile दिल्ली:- भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से परमाणु सक्षम अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर से अधिक है जो इसे एक शक्तिशाली हथियार बनाती है अग्नि-3 मिसाइल का परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) द्वारा किया गया जो देश की रणनीतिक परमाणु संपत्तियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया जो इसकी विश्वसनीयता और तैयारियों को दर्शाता है।
अग्नि-3 मिसाइल एक दो-स्तरीय, ठोस ईंधन प्रणाली है, जो 1.5 टन के पेलोएड को 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले जा सकती है। इसका पहला चरण जलने के बाद, दूसरा चरण प्रज्वलित होता है, जो मिसाइल को अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। इस परीक्षण के साथ भारत ने अपनी रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया है और अपनी परमाणु शक्ति को प्रदर्शित किया है। अग्नि-3 मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली हथियार है।