FIR मुंबई:- मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों में घिर गई है जिसके चलते उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि फिल्म का टाइटल और कंटेंट ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करता है।
फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया कि ‘पंडित’ शब्द का उपयोग घूसखोरी के संदर्भ में किया गया है, जो ब्राह्मण समुदाय का अपमान है। नीरज पांडे ने एक बयान में कहा कि फिल्म का टाइटल एक काल्पनिक चरित्र के लिए इस्तेमाल किया गया था और इसका उद्देश्य किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था मनोज बाजपेयी ने भी एक बयान में कहा कि वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और फिल्म के टाइटल को लेकर उठे विवाद को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म एक व्यक्ति की यात्रा के बारे में है न कि किसी समुदाय के बारे में।