सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र स्थित माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन अत्यंत हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के दादा दादी एवं नाना नानी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और उनके वरिष्ठ परिजनों के बीच सामंजस्य को दर्शाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने दादा दादी के प्रति सम्मान प्रेम और कृतज्ञता की भावनाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य नृत्य और कविता पाठ ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय के छात्रों ने अपने अनुशासन संस्कार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रबंध निदेशक रमाशंकर दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और उनके दादा दादी के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण के पांडेय ने वरिष्ठजनों के अनुभव और उनके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में धृति कलाब शान्वी हार्दिक सिंह आव्या मिश्रा प्रज्ञा आर्या युवराज आर्यन मौर्य प्रियंका पांडेय आभा सहित अनेक छात्रों ने प्रस्तुति दी। अभिभावकों में आद्या पाण्डेय कपिल मुनि चौबे आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षिका नंदिनी सिन्हा एवं प्रतिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अक्षय राज मिश्रा सहित सर्वेश सिंह अनुकृति रानी अग्रवाल एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।