India- US Deal दिल्ली:- भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते में भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। गोयल ने कहा कि समझौते में ऐसी कोई भी वस्तु शामिल नहीं है जो भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचा सकती है।
गोयल ने बताया कि समझौते में संवेदनशील कृषि उत्पादों को पूरी तरह से बाहर रखा गया जिनमें मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, इथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर शुल्क को 50% से घटाकर 18% कर दिया है जिससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी गोयल ने कहा कि समझौते से भारतीय निर्यातकों को बड़े अमेरिकी बाजार में प्रवेश मिलेगा, जिससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि समझौते से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।