Trade deal नई दिल्ली:- भारत और अमेरिका के बीच एक अहम व्यापार समझौते का ऐलान किया गया है जिसमें दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक ढांचा तैयार किया है। इस समझौते के तहत भारत अमेरिका से आयातित कई उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा जबकि अमेरिका भी भारतीय उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा, “यह हमारे संबंधों की गहराई विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है। यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा और नए अवसर पैदा करेगा किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप नवप्रवर्तकों और मछुआरों के लिए। यह महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा।
समझौते के तहत भारत अमेरिका से आयातित कई उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा जिनमें औद्योगिक उत्पाद, कृषि उत्पाद, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, ट्री नट्स, फ्रेश और प्रोसेस्ड फ्रूट, सोयाबीन ऑयल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं। अमेरिका भी भारतीय उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा, जिनमें टेक्सटाइल और अपैरल, लेदर और फुटवेयर, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, आर्टिज़नल प्रोडक्ट्स और कुछ मशीनरी शामिल हैं इस समझौते से भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार मिलेगा जिससे भारतीय निर्यातकों को फायदा होगा। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में मदद करेग।