WC Final : भारत ने जीता छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

WC Final दिल्ली:- भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार यह खिताब अपने नाम किया।वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी ने भारत को 50 ओवर में 411 रन बनाने में मदद की। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑल आउट हो गई ।

वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और 30 छक्के लगाए, जो एक रिकॉर्ड है भारत की इस जीत पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “जब आपके पास वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी हो तो जीत निश्चित है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *