Davis Cup : डेविस कप: धाकड़ प्रदर्शन के साथ भारत ने नीदरलैंड को हराया, एलिट में वापसी

Davis Cup दिल्ली:- भारत ने डेविस कप 2026 के क्वालिफायर के पहले दौर में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर एलिट में वापसी की है। धाकड़ प्रदर्शन के साथ धक्शिनेश्वर सुरेश ने भारत को जीत दिलाई, जिन्होंने डबल्स और रिवर्स सिंगल्स में जीत हासिल की बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में धक्शिनेश्वर ने पहले दिन जेस्पर डी जोंग को हराकर भारत को 1-1 से बराबरी पर लाया था। इसके बाद उन्होंने युकी भाम्बरी के साथ डबल्स में सैंडर अरेन्ड्स और डेविड पेल को हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। अंत में उन्होंने गाय डेन ओडेन को हराकर भारत को जीत दिलाई ।

धक्शिनेश्वर के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित राजपाल ने कहा, “धक्शिनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह एक ट्रंप कार्ड हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है।” धक्शिनेश्वर ने कहा, “यह एक अविश्वसनीय अनुभव है। मैं अपने देश के लिए खेलने के लिए बहुत खुश हूं स जीत के साथ भारत अब डेविस कप 2026 के क्वालिफायर के दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *