Hagemony : जमात प्रमुख का भारत को संदेश, ‘हेजेमनी’ ताकतों को मिलेगा रेड कार्ड

Hagemony बांग्लादेश:- बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख डॉ. शफीकुर रहमान ने भारत को एक अप्रत्यक्ष संदेश देते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में देश की जनता ‘हेजेमनी’ यानी वर्चस्व की राजनीति करने वाली ताकतों को “रेड कार्ड” दिखाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी और बांग्लादेश के 18 करोड़ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगी ।

रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के सामने मौजूद कई चुनौतियों के लिए बीएनपी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में यह साफ दिखाई देगा जमात-ए-इस्लामी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि वह पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध बनाएगी जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि, पार्टी के छात्र संगठन और अन्य समर्थक समूह “इंडिया आउट” अभियान चला रहे हैं जो भारत के प्रति उनकी असंतुष्टता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *