Security Trial हांगकांग:- हांगकांग के प्रसिद्ध मीडिया टाइकून जिमी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। लाई, जो एप्पल डेली के संस्थापक हैं को विदेशी शक्तियों के साथ साजिश रचने और देशद्रोही सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
लाइ के वकीलों ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए कम सजा की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। लाई को पहले से ही एक अन्य मामले में 5 साल और 9 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसे इस सजा के साथ जोड़ दिया गया है लाइ के समर्थकों ने उनकी सजा को “क्रूर और अनुचित” बताया है जबकि हांगकांग सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया है। लाई की सजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई है जिसमें अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारों ने उनकी रिहाई की मांग की है।
जिमी लाई का मामला
जिमी लाई हांगकांग के एक प्रसिद्ध मीडिया टाइकून हैं जिन्होंने एप्पल डेली नामक अखबार की स्थापना की थी। उनका अखबार हांगकांग सरकार के खिलाफ अपने बेबाक लेखों के लिए जाना जाता था। लाई को 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद से वे जेल में हैं।