SSC GD 2025 :- SSC GD 2025 परीक्षा में जिन उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट अब तक withheld था उनके लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार ऐसे सभी कैंडिडेट्स का रिजल्ट अब CRPF को नोडल फोर्स के रूप में Sealed Cover में भेज दिया गया है। इससे यह साफ हो गया है कि अब आगे की प्रक्रिया स्टाफ सेलेक्शन कमीशन नहीं बल्कि सीआरपीएफ के स्तर पर पूरी की जाएगी।
बताया गया है कि इन उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन प्रक्रिया CRPF द्वारा की जाएगी। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही फाइनल फैसला लिया जाएगा। यानी जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया था उन्हें अब थोड़ा और इंतजार करना होगा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि Verification के बाद Final Result CRPF खुद जारी करेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें और किसी भी आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें। सोशल मीडिया या अफवाहों पर भरोसा करने से बचें।
SSC GD 2025 भर्ती को लेकर यह अपडेट उन हजारों उम्मीदवारों के लिए राहत भरा है जो लंबे समय से अपने रिजल्ट को लेकर असमंजस में थे। अब गेंद पूरी तरह CRPF के पाले में है और आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार तय होगी।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे CRPF और संबंधित आधिकारिक वेबसाइट्स पर आने वाले नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें क्योंकि अगला अपडेट वहीं से जारी किया जाएगा।