Ore Prices मुंबई:- राष्ट्रीय मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएमडीसी) ने आयरन ऑर की कीमतें बढ़ा दी हैं। लंप की कीमत ₹100 प्रति टन बढ़कर ₹4,600 हो गई है जबकि फाइन्स की कीमत ₹3,900 प्रति टन है। एनएमडीसी ने यह घोषणा 9 जनवरी, 2026 को की थी और यह कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
यह कीमतें रॉयल्टी, जीएसटी और अन्य करों को छोड़कर हैं। एनएमडीसी ने यह फैसला वैश्विक आयरन ऑर बाजार में मजबूत मांग और चीन में आर्थिक समर्थन की उम्मीदों के बीच लिया है एनएमडीसी की इस घोषणा के बाद, कंपनी के शेयरों में 1.1% की गिरावट आई है और यह ₹81.1 पर ट्रेड कर रहे हैं। एनएमडीसी के शेयरों का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹86.72 ह।