Resolution नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तृणमूल कांग्रेस ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने सोमवार को लोकसभा सचिवालय में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसमें 119 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बैनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस से पहले लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखने का सुझाव दिया था, जिसमें उनकी शिकायतें बताई जाएं। उन्होंने कहा, “हमने कहा था कि पहले हमें अध्यक्ष को एक पत्र लिखना चाहिए और सभी विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने चाहिए, और हमें उन्हें 2-3 दिन का समय देना चाहिए। अगर अध्यक्ष कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव लाने का विकल्प हमेशा रहेगा”।
अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) ने किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले हफ्ते आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया था जिसके बाद से संसद में गतिरोध जारी है। विपक्षी दलों का आरोप है कि अध्यक्ष ने सरकार के दबाव में काम किया है।