Rohit Pawar महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद उनके भतीजे रोहित पवार आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे जहां वे इस दुर्घटना के बारे में अपने संदेह और आरोपों को रखेंगे। रोहित पवार ने कहा है कि उनके मन में कई सवाल हैं और वे आज इन सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे ।
अजीत पवार का विमान 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें उनकी और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। रोहित पवार ने पहले ही कहा था कि उन्हें इस दुर्घटना के बारे में संदेह है और वे इसकी जांच की मांग करेंगे रोहित पवार ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे आज शाम 4 बजे यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने आरोपों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई सवाल हैं और वे आज इन सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।