मोहाली (पंजाब):- पंजाब के मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के दस स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया ताकि किसी प्रकार की अफरा तफरी न फैले।
मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया है और साइबर सेल भी मामले की जांच में शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।