भारत-पाकिस्तान मैच कन्फर्म होते ही कोलंबो के हवाई किराए में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली :- भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले की आधिकारिक पुष्टि होते ही क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही मैच के कोलंबो में होने की खबर पक्की हुई वैसे ही वहां जाने वाली फ्लाइट्स के किराए सातवें आसमान पर पहुंच गए। ट्रैवल वेबसाइट्स पर कुछ ही घंटों में टिकट की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली मुंबई चेन्नई और बेंगलुरु से कोलंबो जाने वाली सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स के किराए में तेज उछाल देखा गया। सामान्य दिनों में जो टिकट किफायती दामों पर मिल जाती थी वही अब कई गुना महंगी हो चुकी है। होटल बुकिंग पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। कोलंबो के प्रमुख होटलों में कमरे तेजी से बुक हो रहे हैं और रेट में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा आयोजन होता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में बैठकर इस हाई वोल्टेज मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं। ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार मैच से पहले और बाद की तारीखों में सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे जैसे मैच की तारीख करीब आएगी वैसे ही किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जो दर्शक कोलंबो जाकर मैच देखने की योजना बना रहे हैं उन्हें पहले से बुकिंग कराने की सलाह दी जा रही है।भारत पाकिस्तान मुकाबले का क्रेज एक बार फिर साफ दिख रहा है और इसका सीधा असर ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *