नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और महत्वपूर्ण आयोजनों में इसके सभी छह छंद बजाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार ने वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत अब सरकारी कार्यक्रमों स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम् के सभी छह छंद बजाना अनिवार्य किया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने और नई पीढ़ी को देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से लिया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार राष्ट्रीय पर्वों सरकारी समारोहों शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों और विशेष सार्वजनिक आयोजनों में वंदे मातरम् को पूर्ण रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।
सरकार का मानना है कि वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत रहा है और इसके सभी छंदों का सामूहिक गायन नागरिकों में एकता और गर्व की भावना को सुदृढ़ करेगा। इस निर्णय के बाद विभिन्न राज्यों में इसे लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।