Murder case : डरावना खुलासा: दिल्ली तिहरे हत्याकांड में बाबा ने जहर मिले लड्डू खिलाकर की हत्या

Murder Case दिल्ली:- दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाइओवर पर एक कार में तीन लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर जहर मिले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या की थी। बाबा ने उन्हें “सर्वप्राइज मनी” का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था पुलिस के अनुसार बाबा ने लड्डू में जहर मिलाकर उन्हें कार में बैठाकर खिलाया था। इसके बाद उसने उनके पैसे और अन्य सामान लूट लिए और कार से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बाबा ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगा था और उनकी हत्या की थी।

बाबा की पहचान कमरुद्दीन के रूप में हुई है जो एक तांत्रिक होने का दावा करता था। उसने पीड़ितों को बताया था कि वह उनके पैसे को दोगुना कर सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक विशेष पूजा में शामिल होना होगा। पूजा के दौरान, उसने उन्हें जहर मिले लड्डू खिलाए, जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस ने बताया कि बाबा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं लेकिन वह हर बार बच निकलता था। इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी ह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *