Parliament Budget Session : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष की अविश्वास प्रस्ताव तक सदन की कार्यवाही से दूरी बनाने का फैसला किया

Parliament Budget Session नई दिल्ली:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव तक सदन की कार्यवाही से दूरी बनाने का फैसला किया है। यह निर्णय विपक्ष के 118 सांसदों द्वारा बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद आया है जिसमें उन पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन की कार्यवाही चलाने का आरोप लगाया गया है विपक्ष का आरोप है कि बिरला ने विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकने और उनकी आवाज दबाने का काम किया है। उनका कहना है कि बिरला ने 2 फरवरी को विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने से रोका और 3 फरवरी को आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया।

बिरला के इस फैसले को विपक्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है जबकि सरकार ने इसे विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बताया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहा है इस बीच लोकसभा में बजट सत्र के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की जबकि राहुल गांधी भी चर्चा में भाग लेने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *