Rupee falls मुंबई:- भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 90.62 के स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव और आयातकों की डॉलर मांग के कारण निवेशकों की भावना पर दबाव पड़ा जिससे रुपया कमजोर हुआ इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.56 पर खुला लेकिन बाद में यह 90.62 के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट है। शुरुआती कारोबार में रुपया 90.46 के स्तर पर भी पहुंचा था।
फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद बाजार में उत्साह था लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से जारी फेक्ट शीट के बाद ताजा चिंताएं उभर आई हैं। सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा, “निकट अवधि में, 90.00-90.20 क्षेत्र रुपया के लिए मजबूत समर्थन के रूप में काम कर रहा है। जब तक यह क्षेत्र बरकरार रहता है, USD/INR धीरे-धीरे ऊपर जा सकता है अगले संभावित उछाल क्षेत्र 91.00-91.20 के साथ” इस बीच डॉलर इंडेक्स, जो अमेरिकी डॉलर की ताकत को मापता है 0.14 प्रतिशत गिरकर 96.66 पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड, वैश्विक तेल बेंचमार्क, 0.78 प्रतिशत बढ़कर 69.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।