Trade deal अमेरिका:- अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भारत के साथ व्यापार समझौते के संशोधित फेक्ट शीट में ‘कुछ दालों’ का उल्लेख हटाया है। इस संशोधित फेक्ट शीट में भारत की ओर से अमेरिकी उत्पादों की खरीदारी के वादे को भी कमजोर किया गया है जिसमें ‘इंतेंड्स’ शब्द का उपयोग किया गया है।संशोधित फेक्ट शीट में कहा गया है कि भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और खाद्य उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा जिसमें सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं। हालांकि दालों का उल्लेख इस सूची से हटा दिया गया है।
इस समझौते के तहत भारत अमेरिकी ऊर्जा, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कोल और अन्य उत्पादों की खरीदारी करेगा। व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि भारत 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अब इसे ‘इंतेंड्स’ में बदल दिया गया है इस समझौते को भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता माना जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करेगा।