Foreign Visit Cost दिल्ली:- पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कुल ₹462.58 करोड़ का खर्च आया है जो 43 देशों की यात्राओं के लिए था। इन यात्राओं में कई महत्वपूर्ण देश शामिल हैं जिनमें अमेरिका, जापान और फ्रांस प्रमुख हैं।
अमेरिका पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के लिए सबसे महंगा देश रहा है जिस पर ₹74.4 करोड़ का खर्च आया है, जो कुल खर्च का लगभग 16% है। इसके बाद जापान और फ्रांस का स्थान है, जिन पर लगभग 9% खर्च हुआ है फरवरी 2025 में फ्रांस की यात्रा पीएम मोदी की सबसे महंगी यात्रा रही, जिस पर ₹25.5 करोड़ का खर्च आया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने एआई एक्शन समिट में भाग लिया, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और मार्सेल में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।
वर्षवार खर्च
– 2021: ₹36 करोड़
– 2022: ₹55 करोड़
– 2023: ₹93 करोड़
– 2024: ₹109 करोड़
– 2025 (अनुमानित): ₹67 करोड़ (पांच देशों की यात्राओं के लिए)
इन यात्राओं के दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए द्विपक्षीय वार्ता की, और विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की। इन यात्राओं का उद्देश्य भारत के हितों को बढ़ावा देना और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत करना है।