ICC World Cup श्रीलंका:- श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए जिसमें पवन रथनायके (60), कुसल मेंडिस (61) और दसुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक है।
ओमान की शुरुआत खराब रही और उसने जल्दी विकेट खो दिए। श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 120 रन पर रोक दिया। दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षाना ने दो-दो विकेट लिए श्रीलंका की जीत से उसे ग्रुप बी में शीर्ष स्थान मिला है। अब श्रीलंका का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा।