Bihar School Teacher TRE 4.0 :-बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Bihar School Teacher TRE 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जरूरी तैयारी पूरी करने की सलाह दी जा रही है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले One Time Registration यानी OTR करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR पूरा किए कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएगा। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपनी प्रोफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
OTR के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। एक बार सफलतापूर्वक OTR हो जाने के बाद भविष्य की भर्तियों में बार बार वही जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
TRE 4.0 के तहत राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी पात्रता आयु सीमा चयन प्रक्रिया और विषयवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें और केवल प्रमाणित सूचना के आधार पर ही आवेदन करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।