Over Thriller अहमदाबाद:- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया। यह मैच दो सुपर ओवर तक चला जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/6 का स्कोर बनाया जिसमें रयान रिकेल्टन ने 61 और क्विंटन डे कॉक ने 59 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमारजई ने 3 विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 187 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी नगिदी ने 3 विकेट लिए।
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसे साउथ अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स के आखिरी गेंद पर छक्के की मदद से बराबर किया। दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए, जिसमें डेविड मिलर ने 16 रन बनाए। अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन वे 19 रन ही बना सके और मैच हार गए इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की जबकि अफगानिस्तान को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।