T20 World Cup : वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में किया उलटफेर

T20 World Cup इंगलैंड:- वेस्ट इंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को 30 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन पर ऑल आउट हो गई।

वेस्ट इंडीज की ओर से शर्फेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 33 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 2/16 और जेमी ओवरटन ने 2/33 विकेट लिए। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वेस्ट इंडीज के स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया। गुडाकेश मोती ने 3 विकेट, रोस्टन चेस ने 2 विकेट और अकल होसेन ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने 30 रन और सैम कुर्रान ने 43 रन बनाए इस जीत के साथ वेस्ट इंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि इंग्लैंड को पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा। वेस्ट इंडीज की इस जीत से टी20 क्रिकेट में उनकी वापसी का संकेत मिलता है, जबकि इंग्लैंड को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *