Modi Congratulates दिल्ली:- बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की निर्णायक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को अपनी गर्मजोशी से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है।
मोदी ने आगे कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं हमारे बहुस्तरीय संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं” बांग्लादेश चुनाव आयोग के अनुसार, बीएनपी ने 300 सीटों वाली संसद में 211 से अधिक सीटें जीती हैं जबकि जामा-ए-इस्लामी ने 70 सीटें हासिल की हैं। तारिक रहमान, जो बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है।